Mobile Phones Under 10000 5G

नमस्कार! अगर आपका बजट 10,000 रुपये है और आप एक बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो 2025 आपके लिए कई शानदार विकल्प लेकर आया है। अक्टूबर 2025 की स्थिति में, बाजार में ऐसे बजट फोन मौजूद हैं जो 5G सपोर्ट, पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

चाहे आप रोजमर्रा के कामों के लिए फोन चाहते हों या गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए, ये स्मार्टफोन आपकी सभी जरूरतें पूरा करेंगे।

इस आर्टिकल में हमने लेटेस्ट रिसर्च के आधार पर टॉप स्मार्टफोन की सूची बनाई है। डेटा के लिए हमने Flipkart, Amazon India और ऑफिसियल वेबसाइट जैसे भरोसेमंद प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है।

सुझाव: हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट्स से कीमत चेक करें, क्योंकि सेल्स और ऑफर में डिस्काउंट मिल सकते हैं।

Mobile Phone Under 10000 5G List (13,अक्टूबर 2025)

यहां हमने ओवरऑल परफॉर्मेंस, वैल्यू फॉर मनी और यूजर रिव्यूज के आधार पर टॉप 8 फोन रैंक किए हैं। सभी फोन 5G सपोर्टेड हैं और इंडिया में आसानी से उपलब्ध हैं।

1. Poco M6 Plus 5G

Poco M6 Plus 5G
  • प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen 2 AE
  • डिस्प्ले: 6.79″ FHD+ 120Hz LCD, Gorilla Glass 3 Protection
  • कैमरा: 108MP + 2MP रियर, 13MP फ्रंट
  • बैटरी: 5030mAh, 33W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/128GB
  • कीमत: ₹9,999
  • खरीदें: Flipkart

पोको का यह मॉडल 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ फोटोग्राफी लवर्स का फेवरेट है। Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मीडियम गेमिंग हैंडल करता है, और 33W चार्जिंग से बैटरी जल्दी Charge हो जाती है। FHD+ डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट।

  • प्रोस: हाई रेजोल्यूशन कैमरा, फास्ट चार्जिंग।
  • कॉन्स: सेल्फी कैमरा एवरेज।।

Poco M6 Plus 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो शानदार बैटरी लाइफ और 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। हालांकि, कैमरा कम रोशनी में कमजोर पड़ जाता है बाकि 10 हजार के प्राइस में सही है।

2. iQOO Z10 Lite 5G

iQOO Z10 Lite 5G
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • डिस्प्ले: 6.74″ HD+ 90Hz LCD
  • कैमरा: 50MP रियर + 2MP Depth, 5MP फ्रंट
  • बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/128GB
  • कीमत: ₹9,998
  • खरीदें: Amazon India

iQOO Z10 Lite 5G ₹9,998 में एक अच्छा बजट 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6,000 mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का मुख्य कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। हालांकि, इसका HD+ डिस्प्ले और 15W चार्जिंग स्पीड कुछ सीमित हैं। यदि आप लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • Pros: iQOO Z10 Lite 5G में लंबी बैटरी लाइफ है (6,000 mAh), जो हल्के इस्तेमाल में 1–1.5 दिन तक चलती है।
  • Cons: चार्जिंग धीमी है (15W, पूरी चार्जिंग में 2 घंटे) और कैमरा परफॉर्मेंस एवरेज है (कम रोशनी में कमजोर)।

iQOO Z10 Lite 5G एक सस्ता 5G फोन है जिसमें बड़ी बैटरी और ठीक-ठाक कैमरा मिलता है। लेकिन गेमिंग और चार्जिंग स्पीड के मामले में थोड़ा कमजोर है।

3. Moto G45 5G

Moto G45 5G
  • प्रोसेसर: Snapdragon 6s Gen 3
  • डिस्प्ले: 6.5″ HD+ 120Hz IPS, Gorilla Glass 3 Protection
  • कैमरा: 50MP + 2MP रियर, 16MP फ्रंट
  • बैटरी: 5000mAh, 20W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/128GB
  • कीमत: ₹9,999
  • खरीदें: Flipkart

Moto G45 5G एक बजट स्मार्टफोन है जो ₹10,000 से कम कीमत में उपलब्ध है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 50MP ड्यूल रियर कैमरा, और 5,000mAh बैटरी जैसी फीचर्स हैं। यह फोन स्टॉक Android 14 पर चलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ यूज़र एक्सप्रिएंस देता है।

  • Pros: Moto G45 5G में बेहतर परफॉर्मेंस है (Snapdragon 6s Gen 3 + 8GB RAM), लंबी बैटरी (5,000 mAh) और स्मूथ 120Hz FHD+ डिस्प्ले के साथ स्टॉक Android 14 एक्सप्रिएंस।
  • Cons: कैमरा एवरेज है (कम रोशनी में कमजोर), IPS LCD डिस्प्ले AMOLED से कम रंग व कंट्रास्ट देता है, और सॉफ़्टवेयर अपडेट्स सीमित हैं।

Moto G45 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है जो अच्छे परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और स्मूथ 120Hz FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। स्टॉक Android 14 यूज़र को क्लीन और बग‑फ्री एक्सप्रिएंस देता है।

4. Realme Narzo 80 Lite 5G

Realme Narzo 80 Lite 5G
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • डिस्प्ले: 6.67″ HD+ 120Hz IPS
  • कैमरा: 32MP रियर, 8MP फ्रंट
  • बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/128GB, 6GB/128GB
  • कीमत: ₹9,499
  • खरीदें: Amazon India

Realme Narzo 80 Lite 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है जो ₹9,499 में उपलब्ध है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh की बड़ी बैटरी, और 32MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स हैं। मुझे पर्सनल इसका डिजाइन अच्छा लगा।

  • Pros: Realme Narzo 80 Lite 5G में लंबी बैटरी (6000 mAh), स्मूथ 120Hz HD+ डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और बड़ी स्टोरेज (128GB) मिलती है।
  • Cons: चार्जिंग धीमी है (15W Turbo Power Charging)।

क्यों खरीदें? Realme Narzo 80 Lite 5G उन यूज़र्स के लिए सही है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी की तलाश में हैं

5. Redmi A4 5G

Redmi A4 5G
  • प्रोसेसर: Snapdragon 4s Gen 2
  • डिस्प्ले: 6.88″ HD+ 120Hz IPS
  • कैमरा: 50MP रियर, 5MP फ्रंट
  • बैटरी: 5160mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/64GB
  • कीमत: ₹7,499
  • खरीदें: Amazon India

Redmi A4 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है जो ₹7,499 से ₹8,999 के बीच उपलब्ध है। इसमें 5160mAh बैटरी, 6.88 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, और 128GB स्टोरेज जैसी खूबियाँ हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस और 7500 रूपये में एक 5G फ़ोन चाहते हैं, उनके लिए यह फ़ोन एक अच्छा ऑप्शन है।

फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, जिससे यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल में टिकाऊ रहता है। हालांकि, 50MP कैमरा एवरेज है और 18W चार्जिंग धीमी है, लेकिन अगर आप एक बजट 5G फोन चाहते हैं जो स्टेबल परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी दे, तो Redmi A4 5G एक अच्छा विकल्प है।

  • Pros: लंबी बैटरी (5160 mAh), स्मूथ 120Hz डिस्प्ले, मजबूत ड्यूरेबिलिटी और बड़ी स्टोरेज (128GB)।
  • Cons: कैमरा एवरेज (कम रोशनी में कमजोर) और चार्जिंग धीमी (18W, लगभग 2 घंटे)।

Redmi A4 5G उन यूज़र्स के लिए अच्छा है जो 7500 रूपये में लंबी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और टिकाऊ फोन चाहते हैं।

6. Acer Super ZX

  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • डिस्प्ले: 6.8″ HD+ 120Hz IPS
  • कैमरा: 64MP + 2MP + 2MP रियर, 13MP फ्रंट
  • बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/128GB
  • कीमत: ₹9,998
  • खरीदें: Amazon India

Acer Super ZX एक बजट 5G स्मार्टफोन है जिसमें 6.78 इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग है। इसकी कीमत लगभग ₹9,998 है और यह डेली यूज, गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प है।

  • Pros: 5G सपोर्ट, दमदार 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी।​
  • Cons: कैमरा एवरेज है और प्रोसेसर हैवी गेमिंग के लिए बहुत पावरफुल नहीं है।

Acer Super ZX उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में 5G, बड़ी बैटरी, और तेज डिस्प्ले चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, ऑफिस यूजर्स, और नॉर्मल गेमिंग या सोशल मीडिया चलाने वालों के लिए बेस्ट है।

7. Infinix Hot60i

  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400
  • डिस्प्ले: 6.75″ HD+ 60Hz/90Hz/120Hz IPS
  • कैमरा: 50MP रियर, 13MP फ्रंट
  • बैटरी: 6000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/128GB
  • कीमत: ₹9,499 – InfinixMobiles.in

Mobile Phones Under 10000 5G लिस्ट में आखरी फ़ोन है Infinix Hot60i एक नया बजट 5G स्मार्टफोन है जिसमें 6.75 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP का मेन रियर कैमरा है और 5MP सेल्फी कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यह फोन Android 15 पर चलता है, IP64 वॉटर डस्ट रेसिस्टेंट है और कीमत करीब ₹9,499 रखी गई है, जो स्टूडेंट्स, गेमिंग-इंटरटेनमेंट और डेली यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।

  • Pros: Infinix Hot60i में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो इसे बजट में आकर्षक बनाती है।​
  • Cons: इसका प्रोसेसर हेवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए बहुत पावरफुल नहीं है और स्टोरेज eMMC है, जो UFS की तुलना में धीमा है।

Infinix Hot60i उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम बजट में अच्छा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेसिक गेमिंग या सोशल मीडिया इस्तेमाल चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, कॉलेज यूजर्स और रोजमर्रा के फोन यूज करने वालों के लिए सही है।

8. Lava Bold N1 5G

Lava Bold N1 5G
  • प्रोसेसर: Unisoc T765
  • डिस्प्ले: 6.75 inches (17.15 cm); IPS LCD, 90 Hz Refresh Rate
  • कैमरा: 13 MP रियर, 5MP फ्रंट
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • रैम/स्टोरेज: 4GB/64GB, 6GB/128GB
  • कीमत: ₹6,999
  • खरीदें: Amazon India

Lava Bold N1 5G एक बजट 5G फोन है, जो बेसिक यूज़ के लिए ठीक है। इसमें अच्छा डिस्प्ले और 5G सपोर्ट तो है, लेकिन कैमरा और प्रोसेसर एवरेज हैं। ₹6,999 में वैल्यू फॉर मनी है।

  • Pros: बजट में 5G समेत बढ़िया डिस्प्ले और बैटरी देता है, लेकिन कैमरा और परफॉरमेंस काम चल सकता है।
  • Cons: कैमरा एवरेज है, और चार्जिंग धीमी हो सकती है।

Lava Bold N1 5G बजट सेगमेंट में 5G वाले फोन के लिए एक अच्छा विकल्प है बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर है जो रोज़मर्रा के कामों के लिए ठीक है। लेकिन कैमरा और चार्जिंग स्पीड में Compromiseकरना पड़ेगा।

बेस्ट 5G स्मार्टफोन अंडर 10000 इन इंडिया 2025

अगर आप ₹10,000 से कम कीमत में एक अच्छा 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो Moto G45 5G सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें मल्टी-5G बैंड्स, फास्ट इंटरनेट और Jio व Airtel 5G पर बिना किसी दिक्कत के कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा iQOO Z10 Lite और Poco M6 Plus 5G भी शानदार विकल्प हैं।

बेस्ट प्रोसेसर स्मार्टफोन अंडर 10000

Moto G45 5G (Snapdragon 6s Gen 3, 2.4GHz क्लॉक स्पीड) गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सबसे दमदार प्रोसेसर वाला फोन है। दूसरा टॉप ऑप्शन Poco M6 Plus 5G (Snapdragon 4 Gen 2 AE) है। दोनों ही स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 3 लाख+ है, जो परफॉर्मेंस का सबूत है।

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन अंडर 10000 इंडिया 2025

अगर आपका फोकस कैमरा क्वालिटी पर है तो Poco M6 Plus 5G (108MP कैमरा) लो-लाइट और डिटेल्ड शॉट्स में बेस्ट है। दूसरा बढ़िया विकल्प Acer Super ZX (ट्रिपल कैमरा) है, जो शार्प इमेज और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बेस्ट बैटरी स्मार्टफोन अंडर 10000

लंबा बैकअप चाहने वालों के लिए Realme Narzo 80 Lite 5G (6000mAh बैटरी) सबसे बेहतर है, जो आसानी से 2 दिन तक चल सकती है। दूसरा विकल्प Infinix Hot 60i 5G (6000mAh बैटरी + 18W फास्ट चार्जिंग) है।

खरीदने से पहले गाइड: क्या चेक करें?

  • 5G बैंड्स: इंडिया के नेटवर्क्स (n78, n40) सपोर्ट हो।
  • रैम एक्सटेंशन: वर्चुअल रैम फीचर से मल्टीटास्किंग बेहतर।
  • अपडेट्स: एंड्रॉयड 15+ और 2 साल सिक्योरिटी अपडेट्स।
  • वारंटी: 1 साल की मिले।
  • सेल्स: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज या अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में 10-20% डिस्काउंट चेक करें।

यह भी पढ़ें:-

FAQs: Best Smartphones Under ₹10000 in India 2025

2025 में 10000 रुपये के अंदर सबसे अच्छा 5G फोन कौन सा है?

Moto G45 5G सबसे बढ़िया है क्योंकि इसमें दमदार प्रोसेसर और मल्टी-5G बैंड सपोर्ट मिलता है।

10000 रुपये से कम में बेस्ट कैमरा फोन कौन सा है?

Poco M6 Plus 5G (108MP) इस प्राइस रेंज में सबसे बेहतरीन कैमरा देता है।

10000 रुपये से कम में सबसे अच्छी बैटरी वाला फोन कौन सा है?

Realme Narzo 80 Lite 5G और Infinix Hot 60i 5G दोनों 6000mAh बैटरी के साथ आते हैं और 2 दिन का बैकअप देते हैं।

Mobile Phones Under 10000 5G क्या ये सभी फोन Jio और Airtel 5G पर काम करते हैं?

हां, सभी फोन Jio और Airtel दोनों के 5G नेटवर्क पर बिना किसी दिक्कत के काम करते हैं।

निष्कर्ष (Mobile Phones Under 10000 5G)

2025 में 10,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन ने क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है। अगर बजट टाइट है, तो Redmi A4 5G से शुरू करें; प्रीमियम फील के लिए Moto G45 5G चुनें। कोई सवाल हो तो कमेंट्स में पूछें! अधिक अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें।